पत्ता गोभी और गाजर का थोरन रेसिपी – Cabbage And Carrot Thoran (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 3 गाजर कसा हुआ
  • 1/2 पत्ता गोभी बारीक काट ले
  • 1 प्याज बारीक काट ले
  • 4 हरी मिर्च बिच में से काट ले
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 कप नारियल कसा हुआ
  • नमक प्रयोग अनुसार

Steps

  1. पत्ता गोभी और गाजर का थोरन बनाने के लिए सबसे पहले पत्ता गोभी और गाजर को धो ले और काट ले.
  2. अब एक बाउल ले. उसमे गाजर, पत्ता गोभी, प्याज, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, हल्दी पाउडर और नमक डाले। सबको मिला ले.
  3. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकाए। उसके बाद इसमें कढ़ी पत्ता और सब्ज़ियो का मिक्सचर डाले।
  4. मिलाए, कढ़ाई को ढके और इससे 10 से 12 मिनट तक पकने दे. जब सब्ज़िया नरम हो जाए, इसमें कैसा हुआ नारियल डाले।
  5. मिला ले और अगले 3 मिनट तक पकाए। 3 मिनट बाद गैस बंद करें और परोसे।
  6. पत्ता गोभी और गाजर के थोरन को मिक्स्ड वेजिटेबल सांबर, चावल और घी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।