Skip to content
बूंदी रायता रेसिपी | boondi raita in hindi | बूंदी का रायता | रायता बूंदी
Ingredients
- 1½ कप बेसन
- ¼ टी स्पून नमक
- 1 कप पानी
- 1 टेबल स्पून तेल
- तेल, तलने के लिए
- ½ कप बूंदी, घर का बना / दुकान से खरीदा हुआ
- 1 कप गरम पानी
- 1 कप दही
- ¼ टी स्पून जीरा पाउडर
- ¼ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- ¼ टी स्पून नमक
- 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
Steps
- सबसे पहले, एक बड़े मिक्सिंग बाउल में 1½ कप बेसन और ¼ टीस्पून नमक डालें।
- अब 1 कप पानी डालें और घोल को फेंट लें।
- जब तक घोल स्मूद न हो जाए, तब तक मिलाएं।
- फिर, 1 टेबलस्पून तेल डालें और 2 मिनट के लिए फेंटना जारी रखें।
- एक स्मूद गाढ़ेपन वाला बैटर(घोल) तैयार करें।
- छोटे छेद वाला चम्मच लें और उसमें तैयार बेसन का घोल डालें।
- एक चम्मच की मदद से धीरे-धीरे टैप करें, जिससे बेसन की बूंदें तेल में गिरती हैं। तेल में एकसाथ ज़्यादा बूंदी न डालें।
- कभी-कभार चलाते रहे और एक बार कुरकुरी होने के बाद, बूंदी को उतार लें और किचन पेपर टॉवल पर रख दें।
- एक कटोरी में ½ कप बूंदी लें। घर पर बनी बूंदी या दुकान से खरीदी बूंदी का उपयोग करें।
- इन्हें 5-10 मिनट के लिए 1 कप गर्म पानी में भिगोएँ।
- बूंदी से पानी को धीरे से निचोड़ें। अलग रखें।
- एक छोटे बाउल में 1 कप दही, 1 टीस्पून जीरा पाउडर, ¼ टीस्पून मिर्च पाउडर और ¼ टीस्पून नमक लें।
- चिकनी गाढ़ी दही बनाने के लिए अच्छे से फेटें और मिलाएं।
- भिगोए बूंदी को डालकर अच्छे से मिलाएं।
- 2 टेबलस्पून धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। परोसने से पहले बूंदी के साथ गार्निश करें।
- पुलाव, बिरयानी और पराठे के साथ बूंदी रायता का आनंद लें।