Skip to content
बिहारी हरे मटर का भरभरा रेसिपी – Bihari Green Peas Bharbhara (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 2/3 कप हरे मटर
- 1/2 कप प्याज बारीक काटा हुआ
- 1 बड़ा चमच्च हरी मिर्च बारीक काटी हुई
- 1 छोटा चमच्च अदरक कद्दूकस
- 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- तेल प्रयोग अनुसार
Steps
- बिहारी हरे मटर का भरभरा बनाने के लिए सबसे पहले बाउल मे बेसन, प्याज, हरीमिर्च, अदरक, गरम मसाला, कालीमिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, और नमक डालकर आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर घोल ले.
- इस मिश्रण को थोड़ा गाढा रखे। तवे पर फैल जाए ऐसा रखे।
- नोन स्टीक तवा गैस पर गरम करने रखे। मिश्रण को तवे पर फैलाए। ध्यान दे की जो तवा पुरी तरह से गरम नहीं होगा तो भभरा तवे पर चिपक जाएगा ।
- भभरा को तवे पर फैलाकर आंच धीमी कर दे।
- धीमी आँच पर भभरा को तेल डालकर दोनो तरफ से ब्राउन कलर आने तक सेक ले। दोनों तरफ से पकाए और परोसे।
- बिहारी हरे मटर का भरभरा को आप धनिया पुदीना चटनी और मसाला चाय के साथ परोसे।