बंगाली फूल गोभीर पतुरी रेसिपी – Bengali Phool Gobhir Paturi (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप आलू काट ले
  • 2 कप गोभी काट ले
  • 1 बड़ा चमच्च जीरा काला
  • 3 बड़े चमच्च खस खस
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 4 हरी मिर्च स्वाद अनुसार
  • 1 बड़ा चमच्च तेल
  • 1/2 छोटा चमच्च नमक

Steps

  1. बंगाली फूल गोभीर पतुरी बनाने के लिए सबसे पहले आलू और गोभी को धो कर काट ले. अब एक सॉसपैन में पानी डाले और उबलने दे.
  2. पानी के उबलने के बाद इसमें गोभी डाले और नरम होने तक पकने दे. पानी निकले और गोभी को अलग से रख दे.
  3. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकने दे. अब इसमें गोभी, आलू, हल्दी पाउडर, नमक डाले और मिला ले. कढ़ाई को ढक ले और सब्ज़िओ के पकने तक पकाए। बिच बिच में मिलाते रहे.
  4. इस बिच में एक कप पानी में खस खस मिलाए और 5 मिनट के लिए अलग से रख दे. इसके बाद पानी निकाल ले और इसको एक मिक्सर ग्राइंडर में हरी मिर्च के साथ पीस ले. इस मिश्रण को कढ़ाई में डाल दे.
  5. मिलाए और 3 से 4 मिनट तक पकने दे. गैस बंद करें और परोसे। बंगाली फूल गोभीर पतुरी को छोलार दाल और बंगाली लुच्ची के साथ रात के खाने के लिए परोसे।