Skip to content
बेंदेकाई गोज्जु रेसिपी – Bendekaayi Gojju (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 500 ग्राम भिंडी सीधा और पतला काट ले
- तेल प्रयोग अनुसार
- 1 छोटा चमच्च राइ
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 कप नारियल कस ले
- 1 छोटा चमच्च राइ
- 2 हरी मिर्च काट ले
- 3 टहनी हरा धनिया काट ले
- 1 बड़ा चमच्च चना दाल सेक ले
- 1 बड़ा चमच्च इमली का पेस्ट
- 1 बड़ा चमच्च गुड़
Steps
- बेंदेकाई गोज्जु बनाने के लिए सबसे पहले पेस्ट में दी गई सामग्री जैसे नारियल, राइ, हरी मिर्च, हरी धनिया, चना दाल, इमली का पेस्ट, गुड़ को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पेस्ट बना ले. अलग से रख ले.
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे. 10 सेकण्ड्स के बाद कढ़ी पत्ता, सुखी लाल मिर्च डाले और 20 सेकण्ड्स तक पका ले.
- अब इसमें भिंडी डाले और 3 से 4 मिनट के लिए पका ले. इसके बाद इसमें ऊपर पिसा हुआ पेस्ट, 1 कप पानी डाले और मिला ले. उबाला आने दे, नमक डाले और 4 से 5 मिनट के लिए और पकाए। परोसे।
- बेंदेकाई गोज्जु को चाउ चाउ थोरन, बीटरूट पचड़ी और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।