Skip to content
बांदे दिन्दु कडले पाल्या रेसिपी – Banana Stem Chickpea Curry
Ingredients
- 1 केले का स्टेम धो कर काट ले
- 1 कप काला चना रात भर भिगो ले
- 2 बड़े चमच्च नारियल कस ले
- 2 छोटे चमच्च जीरा
- 2 छोटे चमच्च धनिये के बीज
- 2 प्याज काट ले
- 1 कली लहसुन छील ले
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल प्रयोग अनुसार
- हरा धनिया थोड़ा
- 1 हरी मिर्च
- 1 छोटा चमच्च निम्बू का रस
Steps
- बांदे दिन्दु कडले पाल्या रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले केले के स्टेम का अधिक हिस्सा काट ले. इसके ऊपर और निचे का हिस्सा ट्रिम कर ले और बारीक काट ले.
- अब एक प्रेशर कुकर में काला चना और प्रयोग अनुसार पानी डाले। 1 से 2 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर अपने आप निकलने दे.
- कुकर को खोले और इसमें केले के स्टेम, नमक डाले और 1 सिटी के लिए और पका ले। प्रेशर अपने आप निकलने दे.
- कढ़ाई में धनिए के बीज डाले और 1 मिनट के लिए सेक ले. अलग से रख ले.
- उसी कढ़ाई में थोड़ा और तेल गरम करें। इसमें जीरा, कढ़ी पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले.
- अब इसमें प्याज, लहसुन डाले और प्याज के नरम होने तक पका ले. गैस बंद कर ले और थोड़ा ठंडा होने दे.
- एक मिक्सर ग्राइंडर में सीके हुए धनिये की बीज, पका हुआ प्याज लहसुन का मिश्रण, नारियल, थोड़ा सा पानी डाले और पीस ले.
- अब कुकर को खोले और उसे एक कढ़ाई में डाल दे. इसमे पिसा हुआ मसाला डाले और मिला ले.
- लाल मिर्च पाउडर, नमक डाले और उबाला आने दे. उबाला आने के बाद गैस बंद करें, निम्बू का रस डाले और मिला ले. हरा धनिया और मिर्च से गार्निश करें और परोसे।
- बांदे दिन्दु कडले पाल्या रेसिपी को लच्छा पराठा और पालक रायताके साथ दिन के खाने के लिए परोसे।