Skip to content
बैंगन भरता रेसिपी | baingan bharta in hindi | बैंगन भरता | भुने हुए बैंगन भरता
Ingredients
- 400 ग्राम बैंगन
- 3 लहसुन
- 1 मिर्ची
- 1 टी स्पून तेल
- 2 टेबल स्पून तेल
- 1 टी स्पून जीरा
- 1 सूखी लाल मिर्च, टूटा हुआ
- 1 इंच अदरक, बारीक कटे हुए
- 2 लहसुन, कुचले हुए
- 1 प्याज, बारीक कटा हुआ
- ½ टी स्पून कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
- 1 टी स्पून धनिया पाउडर
- 1 टमाटर, बारीक कटे
- 1 टी स्पून नमक
- ½ टी स्पून गरम मसाला
- 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती, बारीक कटा हुआ
Steps
- सबसे पहले, एक बड़ा बैंगन लें और उसमें 4 चीरे लगाएं।
- हर एक चीरे में 3 लहसुन और एक मिर्च भर दें।
- बैंगन पर तेल लगाएं ताकि भूनने के बाद इसकी ऊपरी परत आसानी से उतर जाए।
- अब इसे गैस स्टोव पर भूनना शुरू करें और समय समय पर पलटते रहें।
- बैंगन को तब तक भूनते रहे जब तक कि यह डार्क(काला) न हो जाए और अंदर से पूरी तरह से पक जाए।
- बैंगन को पूरी तरह से ठंडा करें और इसकी ऊपरी परत को छीलना शुरू करें।
- बैंगन का ऊपरी भाग हटा दें और चेक करें कि बैंगन अंदर से पूरी तरह से पका है या नहीं।
- कांटे वाली चम्मच की मदद से बैंगन को मसल लें और अलग रख दें।
- एक बड़ी कढाई में 2 टेबलस्पून तेल लें और उसमें 1 टीस्पून जीरा, 1 सूखी लाल मिर्च, 1 इंच अदरक और 2 लहसुन डाल कर हल्का भूनें।
- एक प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भूनें जब तक कि ये हल्का-सा सिकुड ना जाए।
- अब आगे इसमें ½ टीस्पून मिर्ची पाउडर, 1 टीस्पून धनिया पाउडर डालें और मसालों की खुशबू आने तक भूनते रहें।
- अब इसमें एक टमाटर डाल दें और टमाटर के पकने तक भूनते रहें।
- अब इसमें एक 1 टीस्पून नमक के साथ भुना हुआ और मसला हुआ बैंगन मिला दें।
- अब इसे 5 मिनट तक या सभी फ्लेवर्स के अच्छी तरह मिलने तक अच्छे से मिलाते रहें।
- अब इसमें ½ टीस्पून गरम मसाला और 2 टेबलस्पून हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएं।
- आखिर में, रोटी या चावल के साथ बैंगन के भरते का आनंद लीजिए।