आंध्रा स्टाइल कंदी पचड़ी रेसिपी – Andhra Style Kandi Pachadi (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप तुअर दाल पिली
  • 1/4 कप सफेद उरद दाल (split)
  • 1/2 कप रोस्टेड चना दाल
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 18 ग्राम इमली
  • 4 कली लहसुन
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
  • हींग चुटकी भर
  • तेल

Steps

  1. आंध्रा स्टाइल कंदी पचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें तुअर दाल, जीरा डाले और हल्का भूरा होने तक पका ले.
  2. अब इसमें उरद दाल और सुखी लाल मिर्च डाले और 1 से 2 मिनट के लिए पका ले.
  3. गैस बंद करें और इस मिश्रण को ठंडा होने दे. इसमें इमली, लहसुन, थोड़ा पानी डाले और मिक्सर ग्राइंडर में पीस ले. एक बाउल में निकाल ले.
  4. अब तड़के के लाइट एक तड़का पैन में तेल गरम करें। इसमें राइ, उरद दाल डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले.
  5. अब इसमें कढ़ी पत्ता, सुखी लाल मिर्च, हींग डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. इस तड़के को चटनी में डाले और मिला ले.
  6. आंध्रा स्टाइल कंदी पचड़ी को कीरई सांबर, पत्ता गोभी थोरन, चावल और पापड़ के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।