नेलिकई रसम रेसिपी – Amla Rasam Recipe

Browse more:

Ingredients

  • 6 अामला
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 टमाटर
  • 1/4 छोटा चमच्च अदरक
  • 10-15 पुदीना
  • 1/4 कप हरा धनिया काट ले
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
  • 2 छोटे चमच्च घी
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • हींग चुटकी भर

Steps

  1. नेलिकई रसम रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले आमला को एक सॉसपैन में 2 कप पानी के साथ डाले। धीमी आंच पर पकाए। आमला के नरम हो जाने के बाद, पानी निकाले, गैस बंद करें और अलग से रख दे.
  2. अब एक मिक्सर ग्राइंडर में टमाटर, अदरक, पुदीना, हरा धनिया, हरी मिर्च, जीरा, काली मिर्च पाउडर डाले और पीस ले. अलग से रख ले.
  3. एक कढ़ाई में पका हुआ अामला, 3 कप पानी, हल्दी पाउडर डाले और धीमी आंच पर उबलने दे.
  4. उबाला आने के बाद इसमें पिसा हुआ मसाला, नमक डाले और मिला ले. उबाला आने दे. उसके बाद गैस बंद करें और अलग से रख दे.
  5. अब तड़के के लिए एक तड़का पैन में घी गरम करें। इसमें राइ डाले और तड़कने दे. इसके बाद इसमें सुखी लाल मिर्च, हींग डाले और 15 सेकण्ड्स के लिए पका ले.
  6. इस तड़के को रसम में डाले और परोसे। नेलिकई रसम को गाजर और बीन्स के थोरन, चावल और कीरई सांबर के साथ परोसे।