Skip to content
अालुची भाजी – Aluchi Bhaji (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 50 ग्राम अरबी के पत्ते धो कर काट ले
- 2 बड़े चमच्च चना दाल 30 मिनट के लिए गरम पानी में भिगो ले
- 1 छोटा चमच्च तेल
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- 1/2 छोटा चमच्च राइ
- 1/2 छोटा चमच्च हींग
- 7 सूखा नारियल पतला काट ले
- 1 छोटा चमच्च अमचूर
- 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 2 छोटे चमच्च गुड़ कस ले
- 2 हरी मिर्च काट ले
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- अालुची भाजी बनाने के लिए सबसे पहले साड़ी सामग्री तैयार कर ले और अलग से रख दे.
- चना दाल, मूंगफली को 1/4 कप पानी और नमक के साथ प्रेशर कुकर में डाले और 3 से 4 सिटी आने तक पकाए। गैस बंद करें और प्रेशर निकलने दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ और जीरा डाले। 10 सेकण्ड्स बाद इसमें हींग, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, अरबी के पत्ते, अमचूर, गुड़, नमक, नारियल डाले और मिला ले. अरबी के पत्तो के नरम होने तक पकाए।
- उसके बाद इसमें चना दाल और मूंगफली डाले और उबला आने दे. पकने के बाद गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।
- आलूची भाजी को खंदेशी दाल और भाकरी के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।