आलू शिमला मिर्च की सब्ज़ी रेसिपी – Aloo Simla Mirch Ki Sabzi (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 4 आलू उबालकर काट ले
  • 1 शिमला मिर्च (हरी) काट ले
  • 1 प्याज काट ले
  • 1 इंच अदरक कस ले
  • 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • 4 टहनी हरा धनिया काट ले

Steps

  1. आलू शिमला मिर्च की सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले आलू को प्रेशर कुकर में उबाल ले. छील कर काट ले.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें अदरक, प्याज और शिमला मिर्च डाले। प्याज और शिमला मिर्च के नरम होने तक पकाए।
  3. इसके बाद इसमें आलू, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, गरम मसाला पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले। सबको अच्छी तरह से मिला ले.
  4. कढ़ाई को ढक ले, आंच को धीमा करें और 5 मिनट तक पकने दे. पकने के बाद गैस बंद करें और हरे धनिये से गार्निश करें।
  5. आलू शिमला मिर्च को लहसुनि दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।