Skip to content
आलू मेथी मसाला रेसिपी – Aloo Methi Masala (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 2 आलू उबाले, छिले और काट ले
- 1 कप मेथी काट ले
- 1 प्याज काट ले
- 1 टमाटर काट ले
- 1 प्याज सीधे काट ले
- 4 बड़े चमच्च नारियल कस ले
- 4 ब्यादगी लाल मिर्च
- 6 पूरी काली मिर्च
- 1 छोटा चमच्च खस खस
- 1 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 4 लॉन्ग
- 1 इंच दाल चीनी
- तेल प्रयोग अनुसार
- 4 टहनी हरा धनिया काट ले
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 छोटा चमच्च शक्कर
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
Steps
- आलू मेथी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. अब इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पकाए। प्याज के नरम होने के बाद इसमें नारियल, ब्यादगी लाल मिर्च, पूरी काली मिर्च, खस खस, हल्दी पाउडर, लॉन्ग, दाल चीनी डाले।
- 30 सेकण्ड्स बाद इसमें नारियल डाले और उसके भूरा होने तक पकाए। भूरा होने के बाद गैस बंद करें और पेस्ट बना ले. अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पकाए। अब इसमें टमाटर डाले और टमाटर के नरम होने तक पकाए।
- इसमें अब आलू और मेथी डाले। 1 मिनट के लिए पकाए। इसमें पानी डाले और पकने दे. 5 मिनट के बाद इसमें नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और धनिया पाउडर डाले।
- सब्ज़िओ के नरम होने तक पकाए, अब इसमें पिसा हुआ मसाला डाले और मिला ले. 2 मिनट और पकाए और हरे धनिये से गार्निश करें।
- आलू मेथी मसाला को बूंदी रायता और पूरी के साथ सप्ता अंत के नाश्ते में परोसे।