Skip to content
आलू चना इन पुदीना धनिया ग्रेवी रेसिपी – Aloo Chana In Mint Coriander Gravy Recipe
Ingredients
- 1 कप काबुली चना या छोला रात भर भिगो ले
- 2 आलू उबालकर, छीलकर काट ले
- 1 प्याज बारीक काट ले
- 1/2 कप चना दाल उबाल ले
- 1 शिमला मिर्च (हरी) काट ले
- 1 छोटा चमच्च अदरक कस ले
- 1 छोटा चमच्च लहसुन बारीक काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 2 बड़े चमच्च निम्बू का रस
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 कप नारियल कस ले
- 3 हरी मिर्च काट ले
- 1/4 कप काजू
- 1/4 कप हरा धनिया
- 1/4 कप पुदीना
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1 इंच दाल चीनी
- 2 लॉन्ग
- 2 इलाईची
- 2 तेज पत्ता
- 2 छोटे चमच्च तेल
Steps
- आलू चना इन पुदीना धनिया ग्रेवी बनाने के लिए 1/2 कप पके हुए चने को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और पीस ले. अलग से रख दे.
- बचे हुए 1/2 कप चने को चना दाल में मिलाए और अलग से रख दे.
- एक मिक्सर ग्राइंडर में नारियल, हरी मिर्च, काजू, हरा धनिया, पुदीना डाले और अच्छी तरह पेस्ट की तरह पीस ले. अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा, दाल चीनी, लॉन्ग, इलाईची, तेज पत्ता डाले और 1 मिनट तक पकने दे.
- 1 मिनट के बाद इसमें प्याज डाले और उनके नरम होने तक पका ले. प्याज के नरम होने के बाद इसमें अदरक, लहसुन, शिमला मिर्च डाले और शिमला मिर्च के नरम होने तक पका ले.
- अब इसमें चना, दाल, आलू डाले और 4 से 5 मिनट के लिए पका ले.
- 5 मिनट के बाद पिसा हुआ चने का पेस्ट, नारियल पुदीना धनिया का पेस्ट, नमक, हल्दी पाउडर डाले और अच्छी तरह से मिला ले. 2 से 3 मिनट तक पकने दे.
- 2 से 3 मिनट के बाद इसमें 1/2 कप पानी डाले, मिलाए और 10 मिनट तक पकने दे.
- 10 मिनट के बाद निम्बू का रस डाले और मिला ले. गैस बंद करें और हरे धनिये और मिर्च से गार्निश करें।
- आलू चना इन पुदीना धनिया ग्रेवी रेसिपी को टमाटर प्याज ककड़ी रायता और तवा पराठा के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।