अचारी बैंगन भरता रेसिपी – Achari Baingan Bharta (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 बैंगन
  • 3 टमाटर
  • 1 प्याज
  • 5 कली लहसुन बारीक काट ले
  • 2 हरी मिर्च बारीक काट ले
  • 1 इंच अदरक कस ले
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 2 बड़े चमच्च हरा धनिया काट ले
  • 1-1/2 छोटा चमच्च अचार आम का
  • 1-1/2 छोटा चमच्च अचारी मसाला
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • हींग चुटकी भर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1/4 छोटा चमच्च मेथी के दाने
  • 1/4 छोटा चमच्च अजवाइन
  • 1/2 छोटा चमच्च अमचूर पाउडर

Steps

  1. अचारी बैंगन भरता बनाने के लिए सबसे पहले अचारी मसाले के लिए दी गई सामग्री को कढ़ाई में डाले और सेक ले. अमचूर पाउडर न डाले। अब एक मिक्सर ग्राइंडर में सिका हुआ मसाला और अमचूर पाउडर डाले और पीस ले.
  2. अब बैंगन पर थोड़ा तेल लगा ले. अब एक बेकिंग ट्रे में प्याज, बैंगन और टमाटर रखे और इसे 200 डिग्री पर 30 मिनट के लिए पका ले. उसके बाद ठंडा होने के लिए अलग से रख दे.
  3. अब बैंगन का छिलका निकाल ले और मैश कर ले. प्याज का भी छिलका निकाले और बारीक काट ले. टमाटर को भी छीलकर बीज निकाल ले. इसे भी मैश कर ले.
  4. अब एक कढ़ाई में तेल डाले। इसमें अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हींग डाले और 1 मिनट के लिए पकने दे.
  5. 1 मिनट बाद इसमें प्याज, टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले। मिला ले और 3 मिनट के लिए पकने दे.
  6. 3 मिनट बाद इसमें अचारी मसाला, अचार, बैंगन डाले और सबको अच्छी तरह से मिला ले.
  7. पकने के बाद इसे हरे धनिये से गार्निश करें। अचारी बैंगन भरते को तवा पराठा और लहसुनि दाल के साथ खाने के लिए परोसे।