खट्टे पुदीने वाले आलू रेसिपी – Tangy Mint Potatoes (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 5 आलू उबले हुए
  • 1/4 कप पुदीना
  • 1/2 कप हरा धनिया
  • 2 हरी मिर्च
  • 1-1/2 छोटा चमच्च अमचूर पाउडर
  • 1/3 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • घी या तेल (प्रयोग अनुसार)

Steps

  1. खट्टे पुदीने वाले आलू बनाने के लिए आलू को अच्छी तरह से धो ले. आलू को उबालकर, उसे छील ले और छोटे टुकड़ो में काट ले.
  2. अब एक ब्लेंडर में हरा धनिया, पुदीना और हरी मिर्च डाले। इनको पीस ले और अलग से रख ले.
  3. एक कढ़ाई में तेल या घी गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पकने दे. अब इसमें धनिया पुदीना का पेस्ट डाले और 3 से 5 मिनट तक पकाए।
  4. 5 मिनट के बाद नमक और लाल मिर्च पाउडर डाले। इसमें हल्दी और अमचूर पाउडर डाले, मिलाए और 1 मिनट तक पकने दे.
  5. अब इसमें कटे हुए आलू डाले और सबको मिला ले. थोड़ा पानी डाले और अगले 5 मिनट तक पकने दे. गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे।
  6. खट्टे पुदीने वाले आलू को दाल फ्राई, कचुम्बर सलाद और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।