सौंफ वाली हरी गोबी सब्ज़ी रेसिपी – Saunf Wali Hari Gobi Sabzi (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 गोभी काट ले
  • 1 अदरक
  • 2 टमाटर बारीक काट ले
  • 2 तेज पत्ता
  • 1/2 कप हरी चटनी
  • 1/2 कप दही
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक
  • तेल प्रयोग अनुसार

Steps

  1. सौंफ वाली हरी गोबी सब्ज़ी बनाने के लिए सबसे पहले हरी चटनी (धनिया पुदीना चटनी) बना ले. अलग से रख दे.
  2. कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें सौंफ, अदरक, तेज पत्ता डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. अब इसमें टमाटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले और मिला ले. अब इसमें दही, हरी चटनी और नमक डाले। अच्छी तरह से मिला ले.
  3. अब इसमें गोभी डाले और मिला ले. कढ़ाई को ढके और गोभी के पकने तक पकाए। इसमें 5 से 8 मिनट लगेंगे।
  4. पकने के बाद, गैस बंद करें और परोसे. सौंफ वाली हरी गोबी सब्ज़ी कोपंचमेल दाल और फुल्के के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।