Skip to content
रेड चिल्ली नारियल चटनी रेसिपी – Red Chilli Coconut Chutney (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 2 कप नारियल छोटा छोटा काट ले
- 1/2 कप छोटे प्याज
- 2-3 कली लहसुन
- 1 1/2 इंच अदरक कस ले
- 2 बड़े चमच्च रोस्टेड चना दाल
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 बड़ा चमच्च नारियल
- 1 छोटा चमच्च राइ
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1 छोटा चमच्च सफ़ेद उरद दाल
Steps
- रेड चिल्ली नारियल चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कढ़ाई गरम कर ले. इसमें नारियल का तेल डाले और गरम होने दे.
- इसमें छोटे प्याज, लहसुन डाले और सुनहरा होने तक पका ले. गैस बंद करें और इन्हे अलग से रख दे.
- एक मिक्सर ग्राइंडर में प्याज, लहसुन, लाल मिर्च, अदरक, नारियल, चना दाल और नमक डाले। थोड़ा पानी डाले और इसे पीस ले. चटनी को एक बाउल में निकाले और अलग से रख दे.
- अब एक तड़का पैन में तेल गरम कर ले. अब इसमें राइ, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. अब इसमें उरद दाल डाले और हल्का सुनहरा होने तक पका ले. अब इसमें कढ़ी पत्ता और सुखी लाल मिर्च डाले और 30 सेकण्ड्स के लिए पकने दे. इस तड़के को चटनी में डाले और परोसे।
- रेड चिल्ली नारियल चटनी को घी रोस्ट डोसा, इडली के साथ सुबह नाश्ते के लिए परोसे।