Skip to content
प्याज वाली भिंडी रेसिपी – Pyaz Wali Bhindi (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 500 ग्राम भिंडी
- 1 इंच अदरक छील कर कस ले
- 2 प्याज पतला काट ले
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- 3 बड़े चमच्च तेल
Steps
- प्याज वाली भिंडी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धो ले. भिंडी की स्टेम काट ले और उसे 1 इंच में काट ले. अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा डाले और 10 सेकण्ड्स तक पका ले. अब इसमें प्याज, अदरक डाले और प्याज के भूरा होने तक पका ले.
- अब इसमें भिंडी, नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डाले और मिला ले. कढ़ाई को ढके और भिंडी के नरम होने तक पका ले. गरमा गरम परोसे।
- प्याज वाली भिंडी को कढ़ी पकोरा, कचुम्बर सलाद और फुल्के के साथ परोसे।