पुदीना चटनी रेसिपी – Pudina Chutney (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 2 कप पुदीना धो ले
  • 1/3 कप नारियल कस ले
  • 1 छोटा चमच्च धनिये के बीज
  • 2 छोटे चमच्च इमली का पेस्ट
  • 2 छोटे चमच्च सफ़ेद उरद दाल
  • 1/2 बड़ा चमच्च गुड़
  • 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटे चमच्च तेल
  • 1/2 छोटे चमच्च राइ
  • 1 छोटे चमच्च सफ़ेद उरद दाल
  • 1/4 छोटे चमच्च हींग

Steps

  1. पुदीना चटनी बनाने के लिए सबसे पहले पुदीने के पत्ते अच्छी तरह से धो ले. सूखने के लिए अलग से एक किचन टॉवल में रख दे.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें, इसमें धनिये के बीज, उरद दाल, सुखी लाल मिर्च, नारियल, हल्दी पाउडर और पुदीना डाले।
  3. अब इस मिश्रण ग्राइंडर में इमली, नमक और गुड़ डाले। थोड़ा पानी डाले और पीस ले. एक सर्विंग बाउल में निकाल ले.
  4. अब तड़का के लिए एक छोटी कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें राइ, उरद दाल, सुखी लाल मिर्च, हींग और कढ़ी पत्ता डाले.
  5. इस तड़के को चटनी पर डाले और मिला ले. पुदीना चटनी को प्याज या मिर्ची के पकोड़े के साथ शाम की मसाला चाय के साथ परोसे.