काली मिर्च वाली गोभी रेसिपी – Pepper Cauliflower (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 गोबी छोटा काट ले
  • 1 प्याज सीधे काट ले
  • 5 कली लहसुन बारीक काट ले
  • 1 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
  • हरा धनिया गार्निश के लिए
  • नमक स्वाद अनुसार
  • 1 छोटा चमच्च राइ
  • 1 छोटा चमच्च काली उरद दाल (स्प्लिट)
  • 2 बड़ा चमच्च तेल

Steps

  1. काली मिर्च वाली गोभी बाबाने के लिए एक सॉसपैन में पानी गरम करें। उसमे गोभी डाले और 10 मिनट के लिए पकाए। 10 मिनट बाद गैस बंद कर ले और गोभी को गरम पानी में ही रहने दे. 2 मिनट बाद पानी फेक दे और गोभी को अलग से रख दे.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम होने के बाद, इसमें राइ डाले।
  3. 10 सेकण्ड्स के बाद, इसमें सुखी लाल मिर्च और उरद दाल डाले। 20 सेकण्ड्स के बाद कढ़ी पत्ता और लहसुन डाले।
  4. 1 मिनट बाद कटे हुए प्याज डाले और नरम होने तक पकाए।
  5. नरम होने के बाद इसमें गोभी डाले और मिला ले. फिर काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाले। सबको अछि तरह से मिला ले और 2 मिनट तक पकाए। 2 मिनट के बाद गैस बंद कर ले और हरे धनिये से गार्निश करे.
  6. काली मिर्च वाली गोभी को पंचमेल दाल, बूंदी रायता और रोटी के साथ वीकडे में दिन या रात के खाने के लिए परोसे।