Skip to content
पैन फ्राइड एवोकाडो कोफ्ता रेसिपी – Pan Fried Avocado Kofta (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 एवोकाडो पका हुआ
- 1 गाजर कस ले
- सूजी या ब्रेडक्रम्ब
- 1 बड़ा चमच्च चावल का आटा प्रयोग अनुसार
- 1 प्याज बारीक काट ले
- 3 बड़े चमच्च हरा धनिया काट ले
- 2 हरी मिर्च काट ले
- 1 छोटा चमच्च अदरक कस ले
- 1 छोटा चमच्च लहसुन कस ले
- 1 छोटा चमच्च इमली का पानी या निम्बू का रस
- 2 बड़े चमच्च तेल
- 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- पैन फ्राइड एवोकाडो कोफ्ता बनाने के लिए सबसे पहले एवोकाडो को छील कर फोर्क से मैश कर ले.
- एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें कसा हुआ गाजर डाले और तेज आंच पर 1 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद करें और इसे एक बाउल में निकाल ले.
- एवोकाडो में गाजर, प्याज, लहसुन अदरक का पेस्ट, हरी मिर्च और हरा धनिया डाले। उसके बाद गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, इमली का पानी, निम्बू का रस डाले और मिला ले.
- अगर आपका मिश्रण गिला है तो इसमें चावल का आटा डाले और अच्छी तरह से मिला ले. अपने हाथो की मदद से गोल गोल बॉल की तरह कोफ्ते बनाए और अलग से एक प्लेट में रख दे.
- एक प्लेट में सूजी या ब्रेडक्रम्ब रखे, इसमें कोफ्ते डाले और मिला ले. देखे की कोफ्ते की चारो तरफ सूजी लग गई हो.
- अब एक तवे में तेल गरम करें। यह कोफ्ते इसमें रखे और डॉन तरफ से पैन फ्राई कर ले. इसमें कम से कम 5 मिनट लगेंगे।
- चारो तरफ से क्रिस्प और सुनहरा होने तक पका ले और गरमा गरम परोसे। पैन फ्राइड एवोकाडो कोफ्ता कोधनिया पुदीना चटनी और मसाला चाय के साथ शाम के नाश्ते के लिए परोसे.