निरामिष आलू दम रेसिपी – Niramish Aloo Dum Sabzi (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 6 आलू
  • 1 छोटा चमच्च जीरा
  • 1 छोटा चमच्च अदरक पाउडर
  • 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च हींग
  • हरा धनिया गार्निश के लिए (थोड़ा)

Steps

  1. निरामिष आलू दम बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धो कर पानी के साथ प्रेशर कुकर में 3 सिटी आने तक पका ले. प्रेशर निकलने के बाद आलू का छिलका निकाले और उसे मैश कर ले.
  2. अब एक बाउल में अदरक पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और थोड़ा पानी डाले। अच्छी तरह से मिला ले. अलग से रख दे.
  3. एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें जीरा और सुखी लाल मिर्च डाले. 15 सेकण्ड्स बाद इसमें हींग डाले और गैस बंद कर दे.
  4. बंद करने के बाद बाउल में रखा हुआ मसाला डाले और गैस फिर से चालू कर दे. 30 सेकण्ड्स बाद इसमें मैश किये हुए आलू और स्वाद अनुसार नमक डाले।
  5. 1 मिनट तक पकाए और फिर प्रयोग अनुसार पानी डाले। मिलाए, कढ़ाई को ढके और 5 से 7 मिनट के लिए मध्यम आंच पर पकने दे. गैस बंद करें और गरमा गरम परोसे.
  6. निरामिष आलू दम को बंगाली लुच्छी और टमाटर प्याज ककड़ी रायते के साथ नाश्ते में परोसे।