Skip to content
मोतिया चिलमन पुलाव रेसिपी – Motiya Chilman Pulao Recipe
Ingredients
- 1 कप चावल
- 1/2 कप हरे मटर उबाल ले
- 1 cup गोभी काट कर उबाल ले
- 2 इलाइची
- 3 लॉन्ग
- 2 टहनी हरा धनिया काट ले
- नमक स्वाद अनुसार
- 1/2 कप हंग
- 250 ग्राम पनीर क्रम्ब्ल कर ले
- 1 आलू उबाल कर मैश कर ले
- नमक स्वाद अनुसार
- तेल प्रयोग अनुसार
Steps
- मोतिया चिलमन पुलाव रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले हम मोतिया बनाएंगे। एक मिक्सिंग बाउल में पनीर, ब्रेड क्रम्ब्स, मैश किए हुए आलू,गरम मसाला पाउडर, नमक डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
- छोटे छोटे बॉल्स बना ले. पनियारम पैन को गरम करें और हर कैविटी में थोडा तेल डाले। इनमे पनीर के बॉल्स डाले और चारो तरफ से कुरकुरा होने तक पका ले. अलग से रख ले.
- अब एक प्रेशर कुकर में तेल गरम करें। इसमें इलाइची, लॉन्ग, उबली हुई सब्जिआ डाले और 2 से 3 मिनट के लिए पका ले.
- आंच धीमी करें और इसमें दही, नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर डाले और मिला ले.
- चावल के साथ 4 कप पानी, नमक डाले, मिलाए और कुकर बंद कर ले. 3 सिटी आने तक पका ले और प्रेशर अपने आप निकलने दे.
- कुकर खोले, मोतिया डाले और परोसे. मोतिया चिलमन पुलाव को बूंदी रायता और डुबकी वाले आलू के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।