मिंट वेजिटेबल मोइली रेसिपी – Mixed Vegetables Cooked In Minty Coconut Milk (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1-1/2 कप्स सब्ज़िया आलू, गाजर, फली, मटर (काट ले)
  • 1 प्याज पतला काट ले
  • 1 टमाटर काट ले
  • 1 हरी मिर्च बिच में से काट ले
  • 1 इंच अदरक पतला काट ले
  • 2 लहसुन काट ले
  • 1 कप नारियल का दूध पतला
  • 1 कप नारियल का दूध गाढ़ा
  • 1/2 छोटा चमच्च राइ
  • 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
  • 2 छोटा चमच्च तेल
  • 1 छोटा चमच्च निम्बू का रस
  • 2 टहनी पुदीना पेस्ट बना ले
  • नमक स्वाद अनुसार

Steps

  1. मिंट वेजिटेबल मोइली को बनाने के लिए सबसे पहले नारियल में से पतला और गाढ़ा दूध निकल ले.
  2. अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। गरम होने के बाद उसमे राइ डाले और 10 सेकण्ड्स तक पकने दे.
  3. 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, पतले कटे हुए प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए।
  4. प्याज नरम होने के बाद, इसमें अदरक लहसुन डाले और 30 सेकण्ड्स तक पकाए। उसके बाद उसमे कटी हुई सब्ज़िया, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर डाले और 1 मिनट तक पकाए।
  5. 1 मिनट के बाद इसमें पतला नारियल का दूध डाले, मिलाए और कढ़ाई को धक् ले. 5 से 6 मिनट के लिए पकाए।
  6. अब इसमें टमाटर डाले और 1 मिनट तक पकाए। सब्ज़ियो के पक जाने के बाद, इसमें गाढ़ा दूध, पुदीने का पेस्ट डाले और 1 मिनट तक पकाए. उबाला न आने दे.
  7. 1 मिनट के बाद नमक, निम्बू का रस डाले और गैस बंद कर ले. मिंट वेजिटेबल मोइली को अप्पम या चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।