लखनऊ सिंघाड़े की कचौडीरेसिपी – Lucknowi Singhade Ki Kachori (Recipe In Hindi)

Browse more:

Ingredients

  • 1 कप आलू उबालकर कद्दूकस किया हुआ
  • 200 ग्राम सिंघाड़े का आटा
  • 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1/2 छोटा चमच्च अदरक कद्दूकस
  • 1 छोटा चमच्च अमचूर पाउडर
  • 1 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल प्रयोग अनुसार
  • 1/4 कप प्याज बारीक कटा हुआ
  • 1/4 कप हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • 1/4 कप सेव
  • चाट मसाला पाउडर प्रयोग अनुसार
  • हरी चटनी प्रयोग अनुसार
  • इमली की चटनी प्रयोग अनुसार
  • लहसुन चटनी प्रयोग अनुसार
  • दही प्रयोग अनुसार

Steps

  1. लखनऊ सिंघाड़े की कचौडी बनाने के लिए, सबसे पहले सिंघाड़े का आटा छान ले। 2 छोटी चम्मच तेल और नमक मिलाकर मोइन दे। पानी से नरम आटा गूंथ ले।
  2. उबले हुए आलू को कद्दूकस कर ले और हरीमिर्च, अदरक, काली मिर्च पाउडर, आमचूर पाउडर, और स्वादानुसार नमक मिलाकर गोल बॉल्स बना ले।
  3. कढाई मे तेल गर्म करने रखे।
  4. आटे से थोडा आटा लेकर हाथो से बॉल्स बनाए। हथेली पर फैलाते हुए पतली पुरी बनाए, बिच मे आलू बोल रख के पूरी को चारो तरफ से मोड ले। आलू को कवर कर ले।
  5. पूरी पतली रखे वर्ना कच्ची रहेगी और पतली पूरी मे जब आलू को कवर करते वक्त थोडी दरार देखे तो पानी वाले गीले हाथ कर बॉल्स को हथेली पर घुमाए ।
  6. कचौड़ी को तेल मे तल ले। 2 कचौडी को धीमी आँच पर ब्राउन होने तक तले। पलटते रहे। इस तरह बाकी कचौड़ी तल ले।
  7. कचौड़ी को प्लेट मे ले बिच मे थोड़ा-सा गढ़ा कर हरी चटनी, लाल चटनी, मीठी चटनी, दही, प्याज, सेव, मसाला मूंगफली, चाट मसाला, और ताजा हरा धनिया डालकर सर्व करे।