Skip to content
कथीरिकै पुंडु पिरात्तल रेसिपी – Kathirikai Poondu Pirattal Recipe
Ingredients
- 500 ग्राम बैंगन लम्बा लम्बा काट ले
- 1 प्याज बारीक काट ले
- 12 कली लहसुन
- 1 टमाटर बारीक काट ले
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चमच्च राइ
- 1/2 छोटा चमच्च चना दाल
- हींग
- 2 बड़े चमच्च तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 बड़ा चमच्च धनिया के बीज
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1/2 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
Steps
- कथीरिकै पुंडु पिरात्तल रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में पानी और नमक डाले और मिला ले. बैंगन को सीधा काट कर इस बाउल में डाल दे.
- एक कढ़ाई में धनिया के बीज, जीरा, सौंफ, काली मिर्च पाउडर, सुखी लाल मिर्च और कढ़ी पत्ता डाले। 2 मिनट के लिए सके और पीस ले. अलग से रख दे.
- एक कढ़ाई में तेल गरम कर ले. इसमें जीरा, चना दाल डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले.
- 10 सेकण्ड्स के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, सुखी लाल मिर्च डाले और 10 सेकण्ड्स के लिए पका ले. इसमें लहसुन डाले और भूरा होने तक पका ले.
- अब इसमें प्याज डाले और नरम होने तक पका ले. प्याज के पकने के बाद इसमें टमाटर डाले और उनके नरम होने तक पका ले.
- अब इसमें बैंगन, हल्दी पाउडर, नमक डाले और मिला ले. थोड़ा पानी छिड़के, कढ़ाई को ढ़के और बैंगन के नरम होने तक पका ले. इसमें कम से कम 10 मिनट लगेंगे।
- बैंगन के पकने के बाद पिसा हुआ मसाला डाले और मिला ले. 3 से 4 मिनट तक पकाए और गैस बंद कर ले.
- कथीरिकै पुंडु पिरात्तल को चावल और कीरई सांबर के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।