Skip to content
गोअन मसूरची उसली रेसिपी – Goan Masoorchi Usali (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 प्याज बारीक काट ले
- 1 टमाटर बारीक काट ले
- 2 बड़े चमच्च नारियल कस ले
- 2 बड़े चमच्च तेल
- 1/4 छोटा चमच्च नमक स्वाद अनुसार
- 1 हरी मिर्च पतला काट ले
- 1 छोटा चमच्च राइ
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- हींग चुटकी भर
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 2 बड़े चमच्च हरा धनिया काट ले
Steps
- गोअन मसूरची उसली बनाने के लिए सबसे पहले मसूर दाल को धो कर 2 से 3 घंटे के लिए भिगो ले. भिगोने के बाद सारा पानी निकाल ले.
- मसूर दाल को प्रेशर कुकर में 2 कप पानी के साथ डाले। कुकर बंद करें और 2 सिटी आने तक पका ले. 2 सिटी आने के बाद गैस बंद करें और प्रेशर अपने आप निकलने दे.
- एक कढ़ाई में तेल गरम करें। अब इसमें राइ, जीरा डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. अब इसमें कढ़ी पत्ता, हींग, हरी मिर्च डाले और 20 सेकण्ड्स तक पका ले.
- अब इसमें प्याज डाले और प्याज के नरम होने तक पकाले। प्याज के नरम होने के बाद इसमें टमाटर, नमक डाले और टमाटर के नरम होने तक पका ले.
- अब इसमें हल्दी पाउडर डाले और मिला ले. 1 मिनट बाद मसूर दाल, नारियल डाले और मिलाए। 5 मिनट तक पकने दे और पकने के बाद हरे धनिये से गार्निश करें।
- मसूरची उसली को गोअन मुल्याची रॉस और चावल के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।