Skip to content
चायनीज वेजिटेबल फ्राइड रेसिपी रेसिपी – Chinese Vegetable Fried Rice Recipe
Ingredients
- 2 कप चावल
- 1/2 कप हरा बीन्स बारीक काट ले
- 1/2 कप शिमला मिर्च (हरी) बारीक काट ले
- 1/2 कप गाजर बारीक काट ले
- 1 सेलरी बारीक काट ले
- 1 कप हरे प्याज काट ले
- 1 इंच अदरक कस ले
- 4 हरे प्याज के पत्ते बारीक काट ले
- 1 छोटा चम्मच सोया सॉस
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- तेल प्रयोग अनुसार
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- चायनीज वेजिटेबल फ्राइड रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छी तरह से धो कर 30 मिनट के लिए सूखा ले. अब चावल को एक सॉसपैन में 4 कप पानी और 1 बड़ा चम्मच तेल के साथ डाले और 15 मिनट तक पकने दे. आपको चावल को 90 प्रतिशत पकाना है.
- पक जाने के बाद ठंडा होने के लिए अलग से रख ले.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें बीन्स, गाजर, शिमला मिर्च, सेलरी, अदरक, हरे प्याज, हरे प्याज के पत्ते डाले और तेज़ आंच पर 3 से 4 मिनट के लिए पका ले.
- अब इसमें चावल, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, नमक डाले और 2 मिनट के लिए पका ले. गैस बंद करें, बाउल में निकाले और परोसे।
- चायनीज वेजिटेबल फ्राइड रेसिपी को वेजिटेबल मंचूरियन के साथ रात के खाने के लिए परोसे।