Skip to content
चीज़ी आलू पराठा – Cheesy Aloo Paratha (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 कप गेहूं का आटा
- 1 छोटा चमच्च तेल
- 1/4 छोटा चमच्च नमक
- 2 आलू उबालकर, चिली और मैश करले
- 1 छोटा चमच्च तेल
- 1/2 छोटा चमच्च जीरा
- हींग चुटकी भर
- 1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 1 इंच अदरक कसी हुई
- 1 प्याज बारीक कटे हुए
- 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटा चमच्च चाट मसाला पाउडर
- 1/4 कप चीज़ कसा हुआ
- 4 पत्ते हरा धनिया बारीक कटे हुए
- नमक स्वाद अनुसार
Steps
- चीज़ी आलू पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा बाउल ले ले. इसमें आटा, नमक, तेल, पानी डाले और इससे गूंद ले. इससे एक कैसे से ढके और 15-20 मिनट के लिए अलग से रख ले.
- इसके बाद हम इसमें भरने के लिए मसाला तैयार करेंगे। आलू को एक प्रेशर कुकर में पानी और नमक के साथ डाले और 3 सिटी बजने तक पकाये। हो जाने के बाद उसका छिलका निकले और मैश करले।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें सुखी लाल मिर्च और जीरा डाले। 10 सेकंड के बाद इसमें हींग, बारीक कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, अदरक और नमक डाले। प्याज के नरम होने तक पकाए।
- अब इस मसाले में मैश किये हुए आलू, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला पाउडर, चाट मसाला, नमक डाले और 3 से 4 मिनट तक पकाये।
- अंत में कैसा हुआ चीज़, हरा धनिया डाले और अच्छी तरह से मिला ले.
- पराठे बनाने से पहले, आटे को एक बार और गूंद ले. और इस आटे से छोटी बॉल बना ले.
- थोड़ा सा आटा छिटके और एक छोटी सी रोटी बना ले. मसाले को बीचमे रखे और चारो तरफ से बंद कर ले.
- बिच में दबाए और उसे रोटी में बेलना चालू करें। धीरे धीरे बेले ताकि मसाला बाहर ना आये.
- अब एक तवा गरम करें और उसपर पराठा रख दे. घी या तेल डाले और दोनों तरफ से अच्छी तरह पका ले और गरमा गरम परोसे।
- चीज़ी आलू पराठे को बूंदी का रायता, तड़का रायता या किसी और रायते के साथ गरमा गरम परोसे।