Skip to content
गाजर और बीन्स का पोरियल रेसिपी – Carrot and Beans Poriyal (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 200 ग्राम हरा बीन्स काट ले
- 200 ग्राम गाजर काट ले
- 1 छोटा चमच्च राइ
- 1 छोटा चमच्च सफेद उरद दाल (split)
- 1/4 छोटा चमच्च हींग
- 1/4 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1 बड़ा चमच्च तेल
- नमक स्वाद अनुसार
- 1 बड़ा चमच्च नारियल गार्निश के लिए
Steps
- गाजर और बीन्स का पोरियल बनाने के लिए सबसे पहले गाजर और बीन्स को भाप ले. सब्ज़ी के भांपने के बाद बाउल में निकाले और अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकाए। अब इसमें उरद दाल डाले और उसके भूरा होने तक पकाए।
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें राइ डाले और 15 सेकण्ड्स तक पकने दे. उसके बाद इसमें उरद दाल डाले और हल्का भूरा होने तक पकाए।
- भूरा होने के बाद इसमें कढ़ी पत्ता, हींग डाले और कुछ सेकण्ड्स के लिए पकाए। अब इसमें गाजर और बीन्स डाले। नमक डाले, मिलाए और 1 मिनट के लिए पकने दे.
- हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा गरम परोसे। गाजर और बीन्स के पोरियल को चावल और किरई सांबर के साथ दिन के खाने के लिए परोसे।