Skip to content
बिहारी काले चने की घुगनी रेसिपी – Bihari Kale Channe Ki Ghugni (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 2 कप काला चना
- 4 प्याज पतला काट ले
- 4 हरी मिर्च
- 1 छोटा चमच्च जीरा
- 1 तेज पत्ता
- 1/2 छोटा चमच्च हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चमच्च काली मिर्च पाउडर
- 1 बड़ा चमच्च सरसों का तेल
- प्याज बारीक काट ले
- हरी मिर्च बारीक काट ले
- नारियल कस कर सेक ले
- 1 छोटा चमच्च जीरा सेक ले
Steps
- बिहारी काले चने की घुगनी को बनाने के लिए सबसे पहले काले चने को 8 घंटे के लिए भिगो दे. अब एक प्रेशर कुकर में नमक और हल्दी पाउडर के साथ डाले और 1/2 घंटे के लिए या नरम होने तक पकाए।
- अब एक मिक्सर ग्राइंडर में 1/4 प्याज, 2 बड़े चमच्च काले चने डाले और पीस ले. अलग से रख दे.
- अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें। इसमें तेज पत्ता, जीरा, प्याज, हरी मिर्च डाले और प्याज के नरम होने तक पकाए।
- नरम होने के बाद इसमें अदरक लहुसन का पेस्ट डाले और 2 मिनट के लिए पका ले. अब इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, काली मिर्च पाउडर और पिसा हुआ पेस्ट डाले। मिलाए और 3 मिनट के लिए पका ले.
- अब इसमें पके हुए चने डाले और मिला ले. नमक और 1/4 कप पानी डाले और मिला ले. 20 से 30 मिनट के लिए पकने दे. अगर सब्ज़ी सुख जाती है तोह इसमें थोड़ा और पानी डाले।
- पकने के बाद अंत में जीरा, बारीक कटे हुए प्याज और हरी मिर्च से गार्निश करें। बिहारी काले चने की घुगनी को स्नैक की तरह मसाला चाय के साथ परोसे या दिन के खाने के लिए पंचमेल दाल और फुल्के के साथ परोसे.