Skip to content
बादाम हलवा रेसिपी – Badam Halwa (Recipe In Hindi)
Ingredients
- 1 कप बादाम
- 1/2 कप घी
- 3/4 कप दूध
- 1 बड़ा चमच्च गेहूं का आटा
- 3/4 कप शक्कर
- 2 केसर
- 1 बादाम चांदी की परत वाली (गार्निश के लिए)
Steps
- बादाम हलवा बनाने के लिए सबसे पहले बादाम को पानी में 6 से 8 घंटे के लिए भिगो ले. 8 घंटे बाद उसका छिलका निकाल ले.
- छिली हुई बादाम को मिक्सर ग्राइंडर में डाले और उसका कोर्स मिक्सचर बना ले. अलग से रख दे.
- अब एक सॉस पैन में दूध, पानी, शक्कर और केसर डाले। तब तक पकाए जब तक शक्कर अच्छी तरह से घुल न जाए.
- अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। इसमें बादाम का मिश्रण डाले और 6 से 8 मिनट के लिए सेक ले. बादाम का रंग चेंज होने तक पकाए।
- बदाम का रंग बदलने के बाद, इसमें धीरे धीरे दूध डाले। दूध के घुल जानेतक हिलाते रहे. पक जाने के बाद गैस बंद करें और बादाम से गार्निश करें। बादाम हलवे को खाने के बाद मीठे में परोसे।