ब्रेड पराठा रेसिपी | bread paratha in hindi | ब्रेड चिल्ला | ब्रेड पराँठा कैसे बनाएं

Ingredients

  • 2 पाव / 5 ब्रेड स्लाइस, व्हाइट या ब्राउन
  • ½ कप रवा / सूजी, दरदरी मोटी
  • ¼ कप दही
  • 1 कप पानी
  • 1 टेबल स्पून चावल का आटा
  • ¼ टी स्पून हल्दी
  • ½ टी स्पून नमक
  • ½ गाजर, बारीक कटी हुई
  • ¼ शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 4 बीन्स, बारीक कटे हुए
  • 2 टेबल स्पून स्वीटकॉर्न
  • ½ टमाटर, बारीक कटा हुआ
  • 1 मिर्च, बारीक कटी हुई
  • 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
  • तेल, सेंकने के लिए

Steps

  1. सबसे पहले 2 पाव / 5 ब्रेड स्लाइसों को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
  2. इसमें ½ कप रवा, ¼ कप दही और 1 कप पानी मिलाएं।
  3. अब इसे अच्छे से मिलाएं और देखें कि ब्रेड नर्म और पिलपिला हो गया हो।
  4. अब इसे ब्लेंडर में डाल कर स्मूद पेस्ट बना लें।
  5. इसके बाद इसमें 1 टेबलस्पून चावल का आटा डालें। चावल का आटा बाहरी परत को कुरकुरा बनाता है।
  6. अब इसमें ¼ टीस्पून हल्दी और ½ टीस्पून नमक डालें।
  7. अब सब कुछ अच्छे से मिला लें।
  8. इसके बाद ½ गाजर, ¼ शिमला मिर्च, 4 बीन्स, 2 टेबलस्पून स्वीट कॉर्न, ½ टमाटर, 1 मिर्च और 2 टेबलस्पून धनिया डालें।
  9. अब सब कुछ अच्छे से मिलाएं, जब तक कि बैटर की कंसिस्टेंसी/गाढ़ापन स्मूद ना हो जाए।
  10. अब बैटर को गर्म तवे पर डाल कर फैलाएं और ध्यान रहे कि चिल्ले की मोटाई एकसमान रहे।
  11. अब किनारों पर एक टीस्पून तेल लगाएं।
  12. अब इसे धीमी आँच पर एक मिनट या नीचे से पूरी तरह पकने तक पकाएं।
  13. अब चिल्ला को बिना तोड़े धीरे से पलट दें। हल्का सा दबाएं और देखें कि चिल्ला दोनों तरफ से पक गया हो।
  14. अंत में ब्रेड चिल्ले या ब्रेड पराठे का हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ आनंद लें।