Skip to content
ब्रेड पराठा रेसिपी | bread paratha in hindi | ब्रेड चिल्ला | ब्रेड पराँठा कैसे बनाएं
Ingredients
- 2 पाव / 5 ब्रेड स्लाइस, व्हाइट या ब्राउन
- ½ कप रवा / सूजी, दरदरी मोटी
- ¼ कप दही
- 1 कप पानी
- 1 टेबल स्पून चावल का आटा
- ¼ टी स्पून हल्दी
- ½ टी स्पून नमक
- ½ गाजर, बारीक कटी हुई
- ¼ शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
- 4 बीन्स, बारीक कटे हुए
- 2 टेबल स्पून स्वीटकॉर्न
- ½ टमाटर, बारीक कटा हुआ
- 1 मिर्च, बारीक कटी हुई
- 2 टेबल स्पून धनिया, बारीक कटा हुआ
- तेल, सेंकने के लिए
Steps
- सबसे पहले 2 पाव / 5 ब्रेड स्लाइसों को छोटे टुकड़ों में तोड़ लें।
- इसमें ½ कप रवा, ¼ कप दही और 1 कप पानी मिलाएं।
- अब इसे अच्छे से मिलाएं और देखें कि ब्रेड नर्म और पिलपिला हो गया हो।
- अब इसे ब्लेंडर में डाल कर स्मूद पेस्ट बना लें।
- इसके बाद इसमें 1 टेबलस्पून चावल का आटा डालें। चावल का आटा बाहरी परत को कुरकुरा बनाता है।
- अब इसमें ¼ टीस्पून हल्दी और ½ टीस्पून नमक डालें।
- अब सब कुछ अच्छे से मिला लें।
- इसके बाद ½ गाजर, ¼ शिमला मिर्च, 4 बीन्स, 2 टेबलस्पून स्वीट कॉर्न, ½ टमाटर, 1 मिर्च और 2 टेबलस्पून धनिया डालें।
- अब सब कुछ अच्छे से मिलाएं, जब तक कि बैटर की कंसिस्टेंसी/गाढ़ापन स्मूद ना हो जाए।
- अब बैटर को गर्म तवे पर डाल कर फैलाएं और ध्यान रहे कि चिल्ले की मोटाई एकसमान रहे।
- अब किनारों पर एक टीस्पून तेल लगाएं।
- अब इसे धीमी आँच पर एक मिनट या नीचे से पूरी तरह पकने तक पकाएं।
- अब चिल्ला को बिना तोड़े धीरे से पलट दें। हल्का सा दबाएं और देखें कि चिल्ला दोनों तरफ से पक गया हो।
- अंत में ब्रेड चिल्ले या ब्रेड पराठे का हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ आनंद लें।